फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग का चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। दिल्ली-मध्यप्रदेश जाने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बस को नियमों की अनदेखी पर कोतवाली में खड़ा करा दिया। चेकिंग की खबर मिलते ही बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे से दिल्ली और अन्य प्रांतों को जाने वाली निजी बसें मनमाने ढंग से संचालित हो रही हैं। रोडवेज को लाखों रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि सहार की ओर से सवारियां लेकर आ रही बस को रोका गया। मानक पूरे न करने पर बस को बिधूना कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। बताया कि बिना परमिट के बसों का संचालन करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें