संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धमाल मचाया। नशे पर कटाक्ष करती नृत्य नाटिका पर जमकर तालियां बजीं।
विवेकानंद
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बच्चों को सीख दी कि गुरुओं का
सम्मान कर हम अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। प्रोफेसर डा. इफ्तिखार हसन ने
कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा तभी दिखा सकते हैं, जब अभिभावक उन्हें
अपने रुचि वाला विषय चुनने की आजादी दें।
मेडिकल आफीसर डॉ. अमित
यादव ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं,
खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजनों से होता है। स्कूल प्रबंधक शिवपाल सिंह ने कहा
कि समिति जल्द ही अंग्रेजी माध्यम से इंटर तक की शिक्षा देने वाला स्तरीय
विद्यालय दिबियापुरवासियों को देंगे। प्रधानाचार्य आरडी यादव ने वार्षिक
आख्या प्रस्तुत की।
इससे पूर्व सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे..,
सामूहिक नृत्य- चक धूम धूम...नृत्य नाटिका पापा पीकर आते हैं...,
हरियाणवीं नृत्य- मत छेड़ मेरी चुनरिया..., सामूहिक नृत्य बेबी डाल मैं
सोणे दी... समेत अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेया, ईशा, प्रिंसी,
अंजली, अर्पिता, पल्लवी, आस्था, आरुषि, अंशिका, शिवानी, अनुष्का, राजा,
आदित्य, अभय, अंकित पाल, आशीष ने जमकर धमाल मचाया।