फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करते हुए बाउंड्री फांदकर स्कूल में घुसे दबंग, चपरासी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार रात 20 दबंग फायरिंग करते हुए बाउंड्रीवाल फांदकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में घुस गए। अध्यापक पर जान से मारने की नियत से तमंचा सटा दिया और चपरासी के साथ मारपीट की। स्कूल के मुख्य गेट का ताला भी तोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को बीस अत्रात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि राणानगर स्थित विद्यालय में 11 मई बुधवार की रात साढ़े दस बजे 20 अज्ञात लोग असलहा तमंचा लाठी, डंडा आदि लेकर बाउंड्रीवाल के रास्ते फायरिंग करते हुये विद्यालय परिसर में घुस आए।
विद्यालय में मौजूद लोगों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सभी आरोपी विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ गालीगलौज करते रहे। विद्यालय परिसर में ही रहने वाले आचार्य राकेश कुमार अग्निहोत्री के ऊपर तमंचा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया एवं चपरासी पंकज दुबे को मारा पीटा। विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे गेट का ताला भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर सभी अज्ञात लोग तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें