फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत सात लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो14एयूआरपी 05- खाली अलमारी दिखाते पीड़ित राजवीर व उनकी पत्नी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में शुक्रवार रात चोर बल्लियों के सहारे चढ़कर घर में घुस आए। फिर अलमारी से नकदी समेत सात लाख रुपये के सोने के जेवर पार कर ले गए। घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार समेत छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

गांव याकूबपुर स्थित सहायल रोड निवासी राजवीर सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात घर की छत पर सोने चले गए। तभी देर रात घर के पीछे की साइड से चोर दो बल्ली लगाकर छत पर चढ़कर घर में घुस आए। फिर चोरों ने घर के कमरे में रखी अलमारी व बक्से में रखे 60 हजार रुपयों के अलावा सोने का एक हार, पांच जोड़ी कान के झुमके, एक गले की चेन, पांच अंगूठियां, तीन मंगलसूत्र, एक हाफ पेटी, एक फुल पेटी, एक जोड़ी पायल समेत लगभग सात लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
घटना की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी को तब हुई, जब सुबह उसने कमरों में सामान बिखरा देखा। इसके अलावा अलमारी खुली और लॉकर टूटे पड़े थे। पीड़ित राजवीर ने बताया कि उसकी भाभी रीता सूरत से अपने मायके आई हैं। शुक्रवार दोपहर मिलने घर आई थीं।
विज्ञापन

रात में रुकने पर उन्होंने अपने जेवर भी उतार कर रख दिए थे। चोर उनके जेवर भी ले गए। यही नहीं उसकी पत्नी वसुंधरा व बहन सोनी के भी जेवर भी चोरी हो गए। पीड़ित ने घर के पास हैंडपंप लगा रहे मजदूरों पर संदेह जताया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि जांच की जा ही है। अभियोग दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें