फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिलिंडरों का स्टॉक भरपूर, जटिल प्रक्रिया ने लाइन में लगने को किया मजबूर

Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की 26 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलिंडरों का स्टॉक है। इसके बाद भी गैस रिफिलिंग के लिए बुकिंग की जटिल हुई प्रक्रिया ने लोगों को कतार में खड़े होने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

तेज धूप में घंटों बुकिंग में लोग अपना समय बिता रहे हैं। तब कहीं जाकर टोकन पा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्हें गोदाम पर जाकर सिलिंडर लाना पड़ रहा है। हॉकर की सुविधा पर भी अब लगाम लग गई है।
गैस एजेंसियों पर बीते पांच दिनों से लगातार उपभोक्ताओं की बुकिंग कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यहां पर एजेंसियों की ओर से बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर ही बदल दिए गए हैं। यहां तक कि नई व्यवस्था के तहत अब एप से सिलिंडर की बुकिंग होने लगी है। इस बुकिंग में सर्वर का भी झोल आ रहा है।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद उपभोक्ताओं की बुकिंग हो पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बुकिंग काउंटर के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसी तरह से बुकिंग हो जाने के बाद इन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए स्वयं सिलिंडर गोदाम में जाना पड़ रहा है। हालांकि एजेंसी संचालक बार-बार पर्याप्त मात्रा में सिलिंडरों के स्टॉक का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सिलिंडर बुकिंग की बदली व्यवस्था ही उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की कतारें शनिवार को भी देखने को मिली। औरैया शहर से लेकर दिबियापुर, बिधूना, अछल्दा, बेला, अजीतमल सभी जगह एक जैसा नजारा रहा।

कंट्रोल रूम में आईं 28 शिकायतें
पूर्ति विभाग में संचालित कंट्रोल रूम में शनिवार को कुल 28 लोगों ने फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराईं। इसमें अधिकांश शिकायतें बुकिंग संबंधी समस्याओं को लेकर ही रहीं। इन शिकायतों पर गैस एजेंसी संचालकों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने के लिए कहा गया। अगर आपको भी कोई गैस संबंधी परेशानी है तो आप कंट्रोल रूम के नंबर 7302505276 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें