फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शातिर चोर पकड़े, तमंचा-कारतूस, जेवर व नकदी बरामद

Tue, 17 Mar 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22-कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों गुलसार अली और अहमद अली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से न केवल चोरी किए गए जेवर और नकदी मिली है, बल्कि पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव निवासी सोबरन प्रजापति के मकान में 14 मार्च की रात चोर पिछली हिस्से से शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान करना शुरू किया।
विज्ञापन

पहचान के बाद मंगलवार को सटीक सूचना पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने फोर्स के साथ गांव देवराव व सोहनी के बीच घेराबंदी की। इसके बाद दो आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गांव देवराव निवासी गुलसार अली उर्फ निहुरा और अहमद अली बताया। तलाशी के दौरान आरोपी गुलसार अली के पास से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1800 रुपये और जेवर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें