फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पुलिया की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विलराया-पनवाड़ी मार्ग पर देवकली मंदिर मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया तीसरे दिन भी ठीक नहीं हो सकी। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

शहर से जालौन जाने वाले विलराया-पनवाड़ी स्टेट हाईवे पर देवकली मंदिर से पहले बनी पुलिया पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पुलिया की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत करवाकर इतिश्री करा दी गई थी। अहम बात यह है कि पुलिया की मरम्मत पर खर्च हुए हजारों रुपये महज एक साल में ही बर्बाद हो गए। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश से पुलिया के किनारे की मिट्टी धंस गई। जिससे पुलिया के ऊपर बनी सड़क भी ढह गई। इस कारण से मौके पर लगभग चार फीट गहरा गड्ढ़ा बन गया। इस गड्ढे को बने तीन दिन से अधिक समय बीत चुका है। बावजूद इसके बुधवार सुबह नौ बजे तक पुलिया को बंद नहीं कराया जा सका था।
बता दें कि विलराया-पनवाड़ी मार्ग के इस स्टेट हाईवे से यमुना नदी पुल के रास्ते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहनों का आना जाना हो रहा है। ऐसे में पुलिया से सटकर रह गई सकरी सड़क से गुजरने के दौरान वाहनों के गड्ढे में गिरने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का काम चल रहा है। पाइप डलवा दिया गया है। मिट्टी की भराई का काम किया जा रहा है। स्टेट हाईवे पर फोन लेन बनना प्रस्तावित है। ऐसी स्थिति में सिर्फ मरम्मत ही करवाई जा सकती है। रोहित श्रीवास्तव, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें