अजीतमल (औरैया)। दिवाली उत्सव पर आंबेडकर नगर स्थिति आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शिवमहेश दुबे ने छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली की सराहना की। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर ऐसे कार्यक्रम करने से बच्चों में उत्साह व आपसी भाईचारा बढ़ता है। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा पांच की राधिका, कशिश, जूली अव्वल रहीं। वही कनिष्ठ वर्ग में सौम्या ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में अपर्णा व तान्या प्रथम, अंजू और पूनम ने द्वितीय प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में राधिका, कनिष्ठ वर्ग में कोमल, सीनियर वर्ग में शबीना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर वाहवाही लूटी। प्रबंधन ने सभी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रूपाली, लक्ष्मी, सुरभि, देवराज, अजीत, अभिलाख, विकास, वैभव, विवेक आदि रहे।
बिधूना संवाद के अनुसार दिवाली पर्व पर नगर के संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा सात से लेकर 11 के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा सात की छात्र व छात्राओं ने द्वितीय व कक्षा नौ व 10 की छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को स्कूल के एडवाइजर अजय अग्निहोत्री ने पुरस्कृत किया।