फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला का स्वर्ण जयंती समारोह मनाने की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। ऐतिहासिक 151वें वर्ष को स्वर्ण जयंती दशहरा महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी शुरू है। समिति ने ग्यारह दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रम घोषित करते हुए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। रामलीला मंचन के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों का भी चयन किया गया है। छह अक्तूबर को भव्य शिव बारात के साथ रामलीला की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

सोमवार को फफूंद की श्री रामलीला व दशहरा मेला महोत्सव समिति की बैठक के बाद कमेटी के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला ने बताया कि फफूंद की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का यह 151वां महोत्सव होगा। जिसे स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। छह अक्तूबर को भव्य शिव बारात के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
ग्यारह दिवसीय रामलीला महोत्सव में सात अक्तूबर को रामजन्म, मुनि याचना, आठ को ताड़का वध, नौ को नगर प्रवेश-पुष्प वाटिका, दस को विशाल धनुष यज्ञ, ग्यारह को राम वनवास-राम केवट संवाद, बारह को दशरथ मरण-भरत मिलाप, तेरह को सुप्रनखा अंग भंग, चौदह को सीता हरण और पंद्रह को दिन मे दशहरा मेला का आयोजन होगा। समिति की बैठक में अन्नी तिवारी, धीरू शर्मा, छोटे शर्मा, कल्लू यादव, राजू पांडेय, अनुराग तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें