फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव मिस्टर व कृतिका को मिस शेमफोर्ड का खिताब

विज्ञापन
फोटो 16 एयूआरपी 28 - मिस शैमफोर्ड को सम्मानित करते प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वैभव मिस्टर व कृतिका मिस शेमफोर्ड घोषित की गई।
विज्ञापन

विद्यालय के स्थापना दिवस की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस मौके पर बच्चों ने नाटक, लोक नृत्य, फिल्मी धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को अलग-अलग खिताब से नवाजा। इसमें वैभव गुप्ता को मिस्टर शेमफोर्ड और कृतिका को मिस शेमफोर्ड का खिताब दिया गया। उत्कर्ष को वॉकिंग वीकिपीडिया, ग्रेसी को द पेंटिंग प्रो, अंश को कंप्यूटर मेस्टरो, वैभव और विशाल को बेस्ट ड्रेस का खिताब दिया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों व प्रधानाचार्या ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के नौनिहाल कल का भविष्य है। इनकी शिक्षा-दीक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. अनिल हाडा ने भी विद्यार्थियों व सफल आयोजन के लिए स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी नरुला, रेनू गुप्ता, अनंगपाल सिंह तोमर, मनीष गुप्ता, बबिता गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें