फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार दीपों को एक साथ जलाकर किया कार्यक्रम स्थल को रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में बेला रोड स्थित बगिया में हो रहे लोक जागरण जन सम्मेलन, 24 कुंडीय यज्ञ व संस्कार महोत्सव में मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार, पुनवान संस्कार, नामकरण संस्कार, विद्यांभ संस्कार कार्यक्रम के साथ-साथ हवन यज्ञ, दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। दीप दान कार्यक्रम में पांच हजार दीपों को प्रज्जवलित किया गया। झिलमिलाते दीपों की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव में काफी संख्या में मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, विद्यारंभ संस्कार हुआ। रविवार की शाम को दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पांच हजार दीपों से कार्यक्रम स्थल को जगमग किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस प्रज्ञा पुराण दीप यज्ञ के मौके पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रकल्प कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय संयोजक मंजू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमारी मिश्रा, दिनेश भदौरिया ने आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरती और हवन यज्ञ कार्यक्रम में कस्बे की महिलाओं और पुरुषों ने सैकड़ों की संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय सिंह सेंगर, संजीव श्रीवास्तव, पंकज कुशवाह, संजय सेंगर, गोविंद चौहान, अरविंद सिंह , नाहर सिंहस्त्रत्त् तोमर, अजयपाल चौहान, श्याम चौहान, संजीव श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें