फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबद कीर्तन के साथ नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव 12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारा में भव्य सजावट की जाएगी। रोजाना सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है और गुरुद्वारा में सबद कीर्तन हो रहा है। गुरुवार की सुबह भी नगर के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव मनाने की तैयारियां कई दिन से जोरशोर से हो रही हैं। समाज के लोग रोजाना सुबह प्रभातफेरी निकाल रहे हैं। गुरुद्वारा में सबद कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरु वचन सिंह और सदस्य गुरमीत सिंह कालरा ने बताया कि गुरुनानक जयंती के मौके पर मोहल्ला नारायनपुर स्थित गुरुद्वारा में आयोजित सबद कीर्तन और नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरी का समापन 12 नवंबर को लंगर के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

लंगर से पहले गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब के साथ गुरवाणी कीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा में भव्य सजावट भी की जाएगी। इस दौरान हरमिंदर सिंह, जगदीप सिंह, रोमी, गोल्डी व हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें