औरैया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज में हो रहे जीतेगा कौन सीजन-टू कार्यक्रम का समापन किया गया। अंतिम दिन पांच प्रतिभागी हॉट सीट पर पहुंचे। इसमें राज विक्रम सिंह ने सबसे अधिक 900 रुपये की धनराशि जीती। इस दौरान मौजूद ब्लाक प्रमुख सदर एवं प्रबंधक ने छात्रों से सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने बताया कि अंतिम दिन विजय गुप्ता, आरती पोरवाल, दिशा गुप्ता, संजय पोरवाल और राज विक्रम सिंह शामिल थे। राज विक्रम सिंह सबसे अधिक सवालों के जवाब देकर 900 रुपये की धनराशि जीती।
इस दौरान मौजूद प्रबंधक एवं ब्लाक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ छात्रों को भारतीय संस्कृति से जुड़ना चाहिए और सामान्य ज्ञान की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में अतुल शुक्ल, पुष्पेंद्र सेंगर, हिमांशु दीक्षित, ज्योति शुक्ल, भुवनेश श्रीवास्तव, वरुण बाजपेयी व विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।