फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमग हुआ पक्का तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की जूनियर शाखा अनमोल के बैनरतले दीपावली के उपलक्ष्य में पक्का तालाब पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पार्क को जगमग किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम पांच पक्का तालाब पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा व धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अनमोल शाखा के सदस्यों ने पार्क में स्थित मंदिर, तालाब व पार्क परिसर में मिट्टी के दियों को जगमगाकर दीपोत्सव का संदेश दिया।
अनमोल शाखा के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी ने कहा कि दीपावली रोशनी के साथ खुशियां मनाने का पर्व है। दीपावली के पावन अवसर पर खुशियों का इजहार कर पटाखे व आतिशबाजी चलाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। जिससे पर्यावरण में प्रदूषित गैसों का काफी दुष्प्रभाव रहता है, जो मानव स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक है।
विज्ञापन

पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य संरक्षण के चलते हम लोगों को अपने बच्चों व आम लोगों को जागरूक करते हुए आतिशबाजी व पटाखों से बचने की नसीहत देनी चाहिए, ताकि त्योहार के अंतर्गत कोई अप्रिय घटना न घट सके। दीपोत्सव कार्यक्रम में छैया त्रिपाठी, अर्पित गुप्ता, पंकज मिश्रा, हिमांशु चतुर्वेदी, अमित यादव, अभिषेक गोयल, वैभव शुक्ला, रोहन पुरवार, रजत विश्नोई, शिवम पोरवाल, रजत पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें