अटसू (औरैया)। गांव बिरुहनी में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को आचार्य पं. श्याम दुबे ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। माखन चोरी लीला का सजीव वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कथावाचक आचार्य पं. श्याम दुबे ने इस प्रसंग में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने ग्वाल बाल के साथ मिलकर गोपियों के घरों में माखन चुराकर खाते ओर उनकी मटकियों को फोड़ देते थे। नंद बाबा की गायों को चराने के लिए वन जाते थे।
वहां पर बांसुरी की धुन सुनकर वन के पशु-पक्षी भी मंत्रमुग्ध हो जाते थे। मुरली की आवाज सुनकर गोपी व गोपिकाएं भी कामकाज छोड़कर भगवान कृष्ण की लीला में खो जाते थे। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के परीक्षित योगेंद्र सिंह परिहार के अलावा विक्कू परिहार, पवन तोमर व अंकित आदि मौजूद रहे। ब्यूरो