फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आबकारी निरीक्षक व ड्रग इंस्पेक्टर ने बुधवार को सघन अभियान चलाकर शहर के दस मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिबंधित दवाओं की चेकिंग की। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित दवाएं बिकती नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी व ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश पालीवाल ने आबकारी पुलिस टीम के साथ शहर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित दवाओं के बारे में छानबीन की गई। हालांकि इस दौरान उन्हें इस तरह की दवा बेचे जाने संबंधी कोई प्रमाण नहीं मिले।
निरीक्षण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान के तहत आबकारी व ड्रग विभाग की टीम ने शहर के ओम मेडिकल स्टोर, न्यू ओम मेडिकल स्टोर, श्रीकृष्ण मेडिकल स्टोर, आरएन मेडिकल स्टोर, निर्मल मेडिकल स्टोर, पवन मेडिकल स्टोर, गंगा मेडिकल स्टोर, सिंह मेडिकल स्टोर व उदय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा बिकते नहीं पाई गई। बताया कि इन सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवा न बेचने की हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि इस तरह की प्रतिबंधित दवा बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें