फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। नगर के रामलीला मैदान के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने फीता काटकर रवाना किया। नगर की प्रमुख सड़कों पर निकली शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महर्षि के मंदिर में सुबह सात बजे आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर से नगर की मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बैंडबाजों पर भजन संगीत के साथ लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। लवकुश का स्वरूप धरे बच्चे रथों की शोभा बढ़ा रहे थे। भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी के पीछे रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि की पालकी चल रही थी।
शोभा यात्रा टाकीज रोड, मोहल्ला कायस्थान, भराव, ऊंचा टीला होकर औरैया-फफूंद मार्ग पर पहुंची और तारहपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा चमनगंज, ख्यालीदास से पुन: वापस आकर राम लीला मैदान कर जाकर समाप्त हो गई। इस मौके पर प्रदीप बाल्मीक, मुकेश कुमार, संजय, अरविंद, पप्पू, अजय कुमार, मनोज, रामू सहित वाल्मीक समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें