फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ली गिरने से मजदूर गंभीर, कानपुर में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। कस्बा के औरैया रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे युवक के ऊपर एक बल्ली गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान कानपुर में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी थी। परिजन शव आने के बाद कार्रवाई की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ततारपुर निवासी नेकसे का 24 वर्षीय पुत्र बृजेन्द्र बाल्मीकि कस्बा के औरैया रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी कर रहा था। रविवार को दोपहर लगभग दो बजे जब वह नीचे पड़ी ईंटो को उठाकर ऊपर ले जा रहा था उसी समय ऊपर की मंजिल पर लगी एक बल्ली किसी तरह खुल गई और नीचे आकर बृजेन्द्र के ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर इमारत बनवा रहे व्यवसाई मजदूर को लेकर अजीतमल सीएचसी गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में युवक को किसी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें