बेला। थाना क्षेत्र के बेला बस्ती में सीआरपीएफ में तैनात सूबेदार की बीमारी के चलते मौत हो गई। गांव निवासी सीआरपीएफ सूबेदार शैलेन्द्र कुमार (46) 30 अप्रैल को ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आए थे।
वह इस समय मणिपुर में तैनात थे। रविवार रात सूबेदार की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन बेला सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी आरती, 12 वर्षीय बेटी दृष्टि और 10 वर्षीय बेटा देव है। पत्नी का मायका कानपुर में है।
सूचना पर पहुंची बेला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के अनुसार सोमवार देर शाम जवान का शव घर पहुंचा है। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)