फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोर को वाहन थमाने के आरोपी ट्रैक्टर मालिक की तलाश शुरू

Tue, 12 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किशोर को ट्रैक्टर थमाने वाले मालिक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से किशोर ने डायल 112 की गाड़ी में कट मार दिया था।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक के साथ पकड़ लिया था। रविवार को वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी किशोर को थप्पड़ मारते दिखाई दिया था।
सदर कोतवाली की ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार वे शनिवार को डायल 112 गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे मिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने तेज रफ्तार में डायल 112 की गाड़ी में कट मारकर भाग गया था। हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ कखावतू बंबा पुलिया के पास पकड़ लिया।
जांच के पता चला कि ट्रैक्टर चलाने वाला 15 वर्षीय किशोर है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक गांव इकौरापुर बहादुरपुर निवासी इंद्रेश कुमार व किशोर के खिलाफ रविवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की। अब ट्रैक्टर मालिक की तलाश में पुलिस जुटी है। इसी बीच रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी किशोर को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मालिक की तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। जांच के बाद वह विभागीय कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें