अछल्दा। कस्बा की रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम रेलवे फाटक देर से खुलने के चलते लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जिसके चलते करीब सवा दो घंटे लोगों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर सोमवार शाम करीब 4:50 पर फाटक बंद हुआ। उसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 30 मिनट फाटक बंद रहने के बाद 5:20 बजे रेलवे फाटक खोला गया। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकें निकल पड़ी। करीब 15 मिनट बाद अपलाइन पर ट्रेन आने की वजह से गेटमैन ने फिर से फाटक बंद करने का प्रयास किया।
क्रॉसिंग पर वाहन फंसे होने से फाटक बंद नहीं हो सका। जिससे कानपुर से इटावा की तरफ जा रही 12819 ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आउटर पर पांच मिनट के लिए रोका गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने फाटक को 5:40 बजे बंद कराया। उसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
वहीं दोबारा से फाटक 6:20 पर खुला और 16 मिनट बाद फाटक 6:36 पर बंद हुआ। तीसरी बार फाटक 6:42 पर खुला और 6:50 पर बंद हुआ। चौथी बार फाटक 6:55 मिनट पर खुला। इस बीच करीब पौने दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक जयप्रकाश व थाना पुलिस बल जाम खुलाने में जुटे रहे।
फफूंद चौराहे पर लगा जाम, यात्री हुए परेशान
फोटो-39 चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद
दिबियापुर। रक्षाबंधन पर्व से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। सोमवार को कस्बा के फफूंद चौराहे पर शाम के समय जाम लग गया। फफूंद चौराहे से लेकर औरैया रोड तक और ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में ऑटो, ई-रिक्शा, कार, बाइक, बस और स्कूली वैन फंसी रहीं। स्कूली छात्र-छात्राएं जाम में फंसे रहे। पर्व के बाद उमड़ी भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों व अतिक्रमण के चलते जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारी-बारी वाहनों को निकलवाया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।(संवाद)
फफूंद चौराहे से औरैया जाने वाली रोड पर फंसे वाहन। संवाद