फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से टूटा क्र ासिंग का बूम

विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी- 12 अछल्दा-औरैया मार्ग पर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग 13 बी के बूम में पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बूम टूट गया। इस कारण क्रासिंग से करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद फाटक ठीक हो सका।
विज्ञापन

बिधूना से एक पिकअप सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अछल्दा की 13 बी क्रासिंग के पास पहुंची। रेलवे क्रासिंग बंद होता देख चालक ने पिकअप को तेजी से निकालने का प्रयास किया। पिकअप में क्रासिंग का बूम फंसकर टूट गया। इस पर रेल कर्मचारी और आरपीएफ के जवान सतेंद्र सिंह व वीरभान मौके पर पहुंचे और पिकअप को चालक समेत पकड़कर चौकी ले गए।
रेलवे कर्मियों ने अस्थायी रूप से क्रासिंग बंद कर दी। क्रासिंग बंद होने से बिधूना-औरैया मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रेलवे कर्मचारियों ने करीब दो घंटे में बूम को सही किया। उसके बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। इस दौरान हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें