फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Tue, 26 Apr 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मृतक के फाइल फोटो - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा नंदलाल में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पुर्वा नंदलाल निवासी रामपाल उर्फ मोनू (19) पुत्र विमल सिंह का शव सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर लटकते देखा। शव पेड़ से लटके मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे अटसू चौकी इंचार्ज व कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने गांववासियों से घटना की जानकारी ली। रामपाल का शव पेड़ पर लटके मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 मृतक के पिता विमल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र रामपाल रविवार शाम को गांव के राम कैलाश और ओम नारायण के साथ घर से निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन रामपाल का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


मृतक के पिता विमल सिंह ने गांव के राम कैलाश पुत्र मंशाराम व ओम नारायण पुत्र राम कैलाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया मृतक के पिता विमल सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें