फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ले गए ट्रैक्टर

Mon, 06 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले भाड़ा लादने का झांसा देकर ट्रैक्टर को मालिक समेत अपने साथ ले गए दो युवकों ने मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूट लिया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में घर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने घर वापस लौटे ट्रैक्टर मालिक का दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बाबा परमहंस नगर दिबियापुर हालपता ग्राम नंदपुर निवासी सोबरन सिंह पुत्र बाबूराम के घर दो युवक ट्रैक्टर पर भाड़ा लादने का झांसा देकर अपने साथ औरैया के आगे ले गए थे। इसके बाद सोबरन का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

सोबरन के भाई ने रामनरेश ने रिपोर्ट दिबियापुर थाने में रविवार को दर्ज कराई थी। सोमवार की देर शाम सोबरन अपने घर लौट आया। सोबरन घर पर पहुंचने के बाद भी पूरी तरह से होश में नहीं है। लड़खड़ाती जुबान से उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उसके घर आए दो युवक भाड़ा लादने के लिए उसे ट्रैक्टर समेत औरैया के आगे ले गए। औरैया के समीप ही सभी ने कोल्ड ड्रिंक्स पी। आशंका है कि कोल्ड ड्रिंक्स में ही कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। रास्ते में उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए।

बताया कि सोमवार की सुबह उसे होश आया तो पता चला कि वह इकदिल इटावा में है। जेब में पड़े दो हजार रुपये भी गायब थे। केवल जेब में 40 रुपये पड़े थे। किसी प्रकार से वह सोमवार की शाम अपने घर लौटा।

दिबियापुर के थाना प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि सोबरन अभी भी पूरी तरह से आपबीती नहीं बता पा रहा है। फिर भी उसका दिबियापुर सीएचसी में चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें