फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मृतका के शव पर रोते परिजन - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदस्या में गुुरुवार रात शौच के लिए गई महिला का शव सुबह कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव भदस्या निवासी विजय सेंगर की पत्नी शीतल(28) खेतों पर शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश की। लेकिन उसका पता नही चला। सुबह उसका शव कुएं में पड़ा मिला। लोगों ने जब परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते महिला का पति और बच्चे मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। सूचना पर मृतका के पिता वभूती सिंह निवासी सहापुर दलू थाना ककवन कानपुर देहात भी आ गए। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि गांव के ही शिवमंगल व संजीव पुत्र शिवराज सिंह उसकी बेटी के खेत पर फसल करते हैं। कुछ दिन पहले शीतल ने दोनों से खेत खाली करने को कहा था। जिसको लेकर दोनों रात में शीतल के घर घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। गांव वालों ने मामला शांत कराया। इस पर वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गुरुवार रात उसकी बेटी शौच के लिए गई थी। तभी शिवमंगल और संजीव ने शीतल के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शव को मंदिर के पीछे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें