फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के साथ गई पत्नी तो पति ने जान दे दी

Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओम नगर में छोटे भाई के साथ पत्नी के जाने से क्षुब्ध पति ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। यूपी 100 ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर गढ़िया निवासी महेश चंद्र (40) पुत्र रामसेवक ड्राइवर था। शराब का लती होने से पत्नी मनोरमा के साथ आए दिन झगड़ा होता था। इससे तंग आकर मनोरमा अपने सगे देवर के साथ एक सप्ताह पहले औरैया के ओम नगर आकर किराए के मकान में रहने लगी।

इससे क्षुब्ध होकर महेश ने बुधवार सुबह ओमनगर पहुंचा। जहां उसने पहले से ही ले रखा जहरीले पदार्थ खा लिया। बाद में मोहल्ले में ही अपनी पत्नी व सगे भाई को गालियां देकर आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मुकेश के परिजन, पत्नी व भाई भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें