अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन पुलिस ने सेक्टर-4 में शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 बोतल शराब की बरामद की है। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार मॉडल टाउन पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-4 निवासी ईश्वर उर्फ बच्ची शराब का अवैध धंधा करता है। सूचना के बाद पुलिस ने रेड की तथा बच्ची को शराब बेचते हुए काबू किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 बोतल शराब की बरामद की है।