फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा

Sun, 30 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा अवैध खनन कर मिट्टी लदा ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके भाग रहे एक ट्रैक्टर को चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी ने जालौन रोड पर रोक लिया। पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस के पीछा करने पर चालक खानपुर कस्बे में घुस गया। जानकारी पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घेर लिया। पुलिस ने तीन लोगों को गाड़ी में बैठा लिया। जानकारी पर पहुंचे पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के चलते बैकफुट पर पहुंची पुलिस ने सभी को निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार को चेकिंग करते समय दोपहर लगभग डेढ़ बजे कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने देवकली चौकी के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन करके आ रहे एक ट्रैक्टर को रोका। पुलिस को सामने देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा। पुलिस कर्मियोें ने उसे पकड़ने को पीछा किया। भागते हुए चालक खानपुर कस्बे में घुस गया। उसने कस्बे वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में कस्बे के लोग देवकली चौकी के पास पहुंच गए और पुलिस कर्मियों का घेराव कर लिया। लोगों को आक्रोशित होते देख कोतवाली प्रभारी ने तीन लोगों को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस बैकफुट पर पहुुंची और पकड़े गए सभी लोगों को निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया।

हालांकि पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी ओर से किसी भी प्रकार का कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। आरोप गलत हैं। न तो किसी ग्रामीण ने पुलिस का कोई घेराव किया और न ही कोई अपशब्द बोले। इधर, कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर चालक जाहरवीर व शाहबे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें