फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने इंजीनियर को पीटा

Sun, 19 Mar 2017 11:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
वृंदावन में सिपाही से मारपीट - फोटो : demo
विज्ञापन
औरैया से फफूंद फोरलेन निर्माण में मुआवजे की मांग को लेकर रविवार की सुबह ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों की मौके पर मौजूद निर्माणदाई संस्था के इंजीनियर से बहस हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने इंजीनियर को पीट दिया। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद के साथ तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


औरैया से अछल्दा फफूंद होते हुए फोरलेन का निर्माण चल रहा है। भूमि अधिग्रहण को लेकर अभी भी  कई गांव के लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। रविवार को फफूंद के पास गांव जगजीवनपुर के मजरा सुखू का अड्डा के ग्रामीण फोरलेन कार्य के लिए आए कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अनिल कुमार से मुआवजे की मांग करने लगे। इंजीनियर ने ग्रामीणों से मुआवजे की मांग प्रशासन से करने को कहा। इंजीनियर ने बताया कि वह लोग सड़क निर्माण करा रहे है।

इस पर गालीगलौज के बाद ग्रामीणों ने इंजीनियर को पीट कर काम बंद करा दिया। इंजीनियर थाने पहुंचा। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य शुरू कराया। इंजीनियर अनिल कुमार पुत्र मोमराज निवासी फूलपुर पोस्ट गंगेश्वरी जिला अमरोहा ने सूखूपुर अड्डा निवासी अनिल व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। मुआवजे को लेकर पिटाई का मामला अभी पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें