फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Mon, 29 Jan 2018 11:56 PM IST
auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व ईट-पत्थर चलने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पकड़े गए लोगों के पक्ष में उनके परिजन व एक दर्जन महिलाएं कोतवाली पहुंची। वहीं दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। दोनों पक्षों से मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव इकौरापुर निवासी सालिगराम सोमवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान गांव के ही मंगल सिंह कठेरिया अपने भाई धर्मेंद्र सिंह, जगदीश सिंह के साथ आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब सालिगराम ने गालियों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसकी मारपीट शुरू कर दिया।

जब सालिगराम को बचाने उसके पुत्र अनिकेत व अमित आए तो उक्त दबंगों ने उनकी भी पिटाई करनी शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए अनिकेत, अमित व सालिगराम को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य आरोपियों अभी तक फरार हैं। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें