सोमवार की शाम दिबियापुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह बाइक मिली हैं।
दिबियापुर थाना के एसएसआई नफीस सिद्दीकी, एसआई आरके तिवारी, एसआई ओमप्रकाश बघेल फोर्स के साथ गश्त पर थे। इन्होंने तीन युवकों को अबाबर अड्डा हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर अंकित सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी नवीमोहन सहायल, रामजी पांडेय पुत्र राकेश पांडेय निवासी सहायल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से दो बाइकें बरामद हुई हैं।
एक युवक नीलू सिंह भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर तैयापुर कंचौसी रोड पर झाड़ियों में चार मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म के बाइक चोर हैं। इनका काम बाइक चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचना है।