फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
- असलहों के साथ पकड़े गए गिरोह के लोग और जानकारी देते प्रभारी एसपी राजेश सक्सेना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बरेला गांव में गुरुवार रात कानपुर एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक दर्जन देशी पिस्टलें, 14 मैग्जीन, एक बाइक, नशीला पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। बदमाशों पर इटावा, औरैया व लखनऊ में आधा दर्जन आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गुरुवार रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पहुंची कानपुर एसटीएफ टीम ने पुलिस की मदद से ग्राम बरेला में छापामारी की।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इसकी पहचान ग्राम गोहानी कला निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रामस्वरूप व फिरोजनगर मोहल्ला निवासी अयोध्या प्रसाद पोरवाल उर्फ मुल्ला पुत्र छक्कीलाल के रूप में हुई। दोनों से 32 बोर के 12 पिस्टल, 14 मैग्जीन, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 415 ग्राम नशीला पाउडर, चार मोबाइल, एक बाइक व 2110 रुपया बरामद हुआ है।

 एएसपी राजेश सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर औरैया, इटावा व लखनऊ में आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।  एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सर्वेश व अयोध्या ने बताया कि वे किसी अन्य व्यक्ति से इंदौर और खरगौन से पिस्टल मंगाते थे। पूरी डीलिंग मोबाइल फोन पर होती थी। इसके अलावा वह कभी-कभी असलहों के पार्ट्स भी सप्लाई करते थे। बताया कि उन्हें एक पिस्टल छह हजार रुपये की पड़ती थी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यही पिस्टल 12-12 हजार में बेचते थे। नशीले पाउडर के बारे में बताया कि इसे जहरखुरान गिरोह के लोगों को बेचते थे।  एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों को जरूरी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें