फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को लूटा पीटा

Tue, 24 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से ट्रक में सामान लादकर घर आए चालक को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे और लात-घूसों से पीटकर बेहोश कर दिया। जेब में रखे 46 हजार रुपये लूटकर शहर के एक किमी दूर खेत में फेंक दिया। एक घंटे बाद चालक को होश आया तो कोतवाली में पहुंचकर उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला जमालशाह निवासी असलम पुत्र नन्हें खां ट्रक का चालक है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कानपुर से ट्रक में सामान लोड करके औरैया आया था। उसने ट्रक शहर के हाइवे रोड स्थित ज्ञानमात्र आश्रम के पास खड़ा कर दिया और घर खाना लेने चला गया।

वह खाना खाने को ट्रक में बैठा ही था, तभी दो बाइकों पर छह बदमाश असलहों से लैस होकर आए और खिड़की खोलने को कहा। असलम ने खिड़की नहीं खोली तो बदमाशों ने खिड़की तोड़कर तमंचा सटा दिया और तमंचों की बटों से पिटाई शुरू कर दी। बदमाश तब तक असलम पीटते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
विज्ञापन


बदमाश उसकी जेब में रखे 46 हजार रुपये लूट लिए और उसे जालौन रोड स्थित चौबे पेट्रोल पंप के समीप खेत में फेंक दिया। असलम को एक घंटे बाद होश आया तो खुद को लहूलुहान व खेत में पड़ा पाया। असलम ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आए तो उनके साथ कोतवाली पहुंचा।

पुलिस ने तहरीर लेकर उसको डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें