अपने मां-बाप के साथ पीड़ित बालक
- फोटो : amar ujala beuro
क्षेत्र के गांव भैंसोल में पेड़ से आम तोड़ लेने पर पेड़ मालिक ने बालक को पीटकर अंगूठा काट लिया था। घटना की जांच के बाद सीओ जीडी मिश्रा ने मामला सही पाया। इस पर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
गांव भैंसोल में अवध बिहारी का पुत्र अंशू (10) गांव के पेड़ में आम तोड़ने चला गया। आम तोड़ते हुए पेड़ मालिक प्रेमशंकर ने देख लिया। प्रेमशंकर ने अंशू को पकड़कर पीटा और उसके हाथ का अंगूठा काट लिया। पीड़ित पिता ने जब प्रेमशंकर से शिकायत की तो उसने जाति सूचक गालियां देकर भगा दिया। पीड़ित पिता ने फफूंद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा को सौंपी गई। सीओ जीडी मिश्रा ने जांच में मामले को सही पाया।
इस पर उन्होंने आरोपी प्रेमशंकर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। सीओ जीडी मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीड़ित अंशू का परिवार दहशत में है। उसके पिता का आरोप है कि सीओ के आदेश के बाद भी फफूंद पुलिस आरोपी को नही गिरफ्तार कर रही है। वह खुलेआम गांव में घूम रहा है। थानाध्यक्ष रुपकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।