रेवाड़ी के एनएच-8 पर गांव संगवाड़ी के पास कैंटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा कैंटर की ट्रैक्टर में टक्कर लगने के बाद हुआ। स्थानीय कसौला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रसियावास निवासी मामन सिंह(34) और उसका छोटा भाई सचिन ट्रैक्टर में ईंट लोड और अनलोड करने का काम करते हैं। सचिन ने बताया कि शनिवार तो वे गांव से ईंट ट्रैक्टर में लोड कर विलासपुर के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे वे हाइवे पर संगवाड़ी के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे मामन असंतुलित होकर नीचे गिर गया। वहीं कैंटर का पहिया उस पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।