फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Mar 2016 12:28 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय इमलिया में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में रोडवेज बस जलाए जाने पर चालक ने तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से खफा सराय इमलिया के ग्रामीणों ने मंगलवार को हाइवे पर जाम लगाकर वाहनों की तोड़फोड़ की थी। मामले में तीन सौ उपद्रवियों  पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में अधिकतर पुलिस ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराती है, लेकिन मामले की नजाकत को देखते हुए रोडवेज बस चालक अमर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह यादव निवासी बदनपुर औरैया को बलि का बकरा बनाया गया है।

कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में अमर सिंह ने बताया है कि जब वह बस लेकर औरैया से जा रहा था तभी 250-300 अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई कर रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। इसके बाद बस में आग लगा दी। इस संबंध में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही बलवा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें