फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के बंद मकान से लाखों की चोरी

Tue, 18 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कमरे में जमीन पर बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर में रविवार को एक फौजी के बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात व बंदूक चुरा ले गए। शादी समारोह से वापस आने पर घर के लोगों को चोरी का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी राजाबेटी (60) पत्नी प्रभु दयाल ने तहरीर में बताया कि रविवार रात लगभग नौ बजे वे रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने कोतवाली से थोड़ी ही दूर स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। 
विज्ञापन


रात लगभग एक बजे लौटे तो उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर रखे बक्से खुले पड़े थे व सामान जमीन पर बिखरा था। बक्से से उनके फौजी पुत्र आलोक की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक 12 बोर गायब थी। इसके अलावा बक्से में रखे सोने के दो हार, लर, चार अंगूठियां, चार कंगन, झुमकी, जंजीर, चांदी की करधनी और हाफ पेटी, दो गुच्छी, पायलें  व तीन हजार रुपये चोरी हो गए थे।

   उन्होंने बताया कि शादी में शामिल होने आई उनकी रिश्तेदार अजीतनगर के फूलपुर निवासी अरुणा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह का पर्स जिसमें दो चूड़ियां, हार व एक हजार रुपये, इटावा के ब्यासपुरा निवासी अल्पना पत्नी प्रमोद कुमार के पर्स से सात हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान गायब है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत सात लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए हैं। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें