फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने ढाई लाख उड़ाए

Tue, 30 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर जागू गांव में सोमवार बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने एक घर से दो लाख के जेवर व 30 हजार की नगदी पार कर दी। घर के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह जागने पर जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है। पास के ही खेतों पर एक बक्सा पड़ा मिला। कल्यानपुर जागू गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सोमवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में ही चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे दो बक्सों के ताले भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


एक बक्शे में करीब दो लाख के जेवर व तीस हजार नगद रखे थे। चोरों ने जेवर व नगदी चोरी कर ली। एक बक्शा उठा ले गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो ताला टूटा देखा। ग्रामीणों ने इधर-उधर तलाशा तो एक टूटा बक्सा पास के ही खेतों पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें