अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार की देर रात प्लाट बेचकर जा रहे युवक को बदमाशों ने तमंचे के दम पर लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
मुरादगंज चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात औरैया से दिल्ली जाने वाली बस में सवार होकर साबिर दलेलनगर स्थित घर जा रहे थे। यह बस से हाईवे पर उतरे। बदमाशों ने तमंचा लगाकर इनकी तलाशी ली। इनके पास प्लाट बिक्री के एक लाख रुपये थे। इन्हें बदमाशों ने लूट लिया। साबिर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अकबरपुर में एक प्लाट बेचा था। इसकी कुछ रकम बकाया थी। इस रकम को लेकर वह लौट रहे थे। जगतपुर गांव के सामने दुर्गा मंदिर के पास वह बस से उतरे। रात लगभग 8:30 बजे यहां पहले से ही कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। इन्होंने तमंचा लगाकर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।