फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से प्लाट बिक्री के एक लाख रुपये लूटे

Wed, 04 Jan 2017 11:42 PM IST
औरैया
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार की देर रात प्लाट बेचकर जा रहे युवक को बदमाशों ने तमंचे के दम पर लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर  देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मुरादगंज चौकी क्षेत्र में मंगलवार की रात औरैया से दिल्ली जाने वाली बस में सवार होकर साबिर दलेलनगर स्थित घर जा रहे थे। यह बस से हाईवे पर उतरे। बदमाशों ने तमंचा लगाकर इनकी तलाशी ली। इनके पास प्लाट बिक्री के एक लाख रुपये थे। इन्हें बदमाशों ने लूट लिया। साबिर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अकबरपुर में एक प्लाट बेचा था। इसकी कुछ रकम बकाया थी। इस रकम को लेकर वह  लौट रहे थे। जगतपुर गांव के सामने दुर्गा मंदिर के पास वह बस से उतरे। रात लगभग 8:30 बजे  यहां पहले से ही कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। इन्होंने तमंचा लगाकर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें