फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनाें से तंग महिला ने कुएं में कूद दी जान

Sun, 25 Sep 2016 11:22 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर्वा में ससुरालीजनाें की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही महिला ने रविवार को कुएं में कूदक र जान दे दी। मृतका दिन पहले ही मायके आई थी। ससुरालीजनों के पांच माह की बच्ची न दिए जाने से वह सदमे में थी।
विज्ञापन


हरीपुर्वा निवासी रामसरोवर ने पुत्री अंजू का विवाह 23 जुलाई 2013 को सहार के भादू नवादा गांव निवासी अमित कुमार के साथ किया था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजू को प्रताड़ित करते थे। रामसरोवर ने बताया कि पिछले साल बेटी की ससुराल जाकर समझौता करा दिया था। कुछ दिन बाद फिर से मारपीट की जाने लगी। इससे तीन दिन पहले बेटी को मायके ले आए।  ससुरालीजनों ने बेटी की पांच माह की बच्ची को अपने पास रख लिया।

इससे बेटी सदमे में थी। रविवार को वह मोहल्ले में जाने की बात कहकर घर से  निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की। गांव के बाहर कुएं में देखने पर बेटी का पानी पर उतराता शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई।  थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अंजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें