फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए बेटे व बहू को किया बेघर

Sat, 24 Sep 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
थाने में आप बीती सुनाता दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजय नगर में ससुरालीजनों ने बहू को पति के साथ घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर रहे हैं। पति ने साथ दिया तो उन्हें भी घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


रिंकी पुत्री होती लाल निवासी बिरिया थाना कोतवाली औरैया  ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व संजय नगर निवासी मनीष कुमार के  साथ हुई थी।  शादी में परिजनों ने दान दहेज भी दिया था। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। सास, देवर व ननद उससे व पति के साथ मारपीट करते हैं।  ससुर रेलवे में ड्राइवर हैं। वह प्रताड़ित तो नहीं करते लेकिन मेरा सहयोग भी नहीं करते हैं। ससुरालीजन चेतावनी देते हैं कि अगर वह दहेज नहीं ला सकती है तो पति के साथ घर में भी नहीं रह सकती है। शुक्रवार को ससुरालीजनों ने पति के साथ घर से निकाल दिया।

दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस को आप बीती बताई। थाने से एक दरोगा व सिपाही को मौके पर भेजा गया। घर में मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में दो सब इंस्पेक्टरों एवं थाना पुलिस ने घर जाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद दंपति को घर में प्रवेश मिला। एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला सही पाया गया तो आरोपी ससुरालीजनों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


किराएदार युवती से पिता- पुत्र ने की छेड़छाड़
 गुंजन रोड पर किराए के एक मकान में रहने वाली युवती से मकान मालिक एवं उसके पुत्र ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इस मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता के अनुसार वह गुंजन टाकीज रोड पर एक मकान में अपने परिवार के साथ रहती है। 21 सितंबर की रात मकान मालिक एवं उसके पुत्र ने छेड़छाड़ एवं मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें