फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लौट रहे युवक से बस में जहरखुरानी

Tue, 30 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जहर खुरानी गिरोह का शिकार युवक कुलदीप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोडवेज बस पर नोएडा से घाटमपुर जा रहा एक युवक जहरखुरानों का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक को बेहोश की चार हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े चुरा लिए। बेहोशी की हालत में रोडवेज परिचालक ने उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। जहां दोपहर बाद युवक को होश आया।  जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी गिरोह के शिकार घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी युवक कुलदीप (25) पुत्र रामकिशुन ने बताया कि वह नोएडा में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन


रविवार शाम वह रोडवेज डिपो की बस से नोएडा से घाटमपुर जा रहा था। बीच सफर में उसके साथ ही सीट पर एक अन्य युवक आकर बैठ गया। बातों ही बातों में उस युवक को अपने पास मौजूद थरमस से चाय पीने को दी। इस पर जैसे ही कुलदीप ने वह चाय पी ली। थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ भी पता नहीं।

कुलदीप ने बताया कि वह अपने साथ एक बैग लेकर आया था। इसमें चार हजार रुपये व पत्नी व बच्चों के लिए चार हजार रुपये की साड़ियां व कपड़े थे। साथ ही एक मोबाइल भी उसके पास था जो जहरखुरानी गिरोह ने पार कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि रात में औरैया डिपो के परिचालक ने उक्त युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें