फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयरटेकर ही निकला डकैती का मास्टरमाइंड

Tue, 26 Apr 2016 11:48 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी अतुल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडपुर में पड़ी डकैती में फार्महाउस का केयरटेकर ही मास्टरमांइड निकला है। केयरटेकर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बाद में लूटे गए जेवरात और नगदी को आपस में बांट लिया। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में वार्ता के दौरान एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडपुर साहूपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता के घर 15 अप्रैल 2016 की रात बदमाशों ने डकैती डाली थी। अशोक कुमार की पत्नी हेमलता ने चार नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि डकैती के खुलासे की जिम्मेदारी स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा और कोतवाली प्रभारी बिधूना विक्रमाजीत सिंह को दी गई।

विवचेना के दौरान घर की रखवाली करने वाला धनीराम बहेलिया पुत्र विश्वनाथ निवासी रुरुकला ही मास्टरमांइड निकला। सोमवार रात स्वाट टीम व कोतवाली प्रभारी बिधूना ने मुखबिर की सूचना पर मास्टरमांइड धनीराम और उसके साले अमर सिंह पुत्र प्रभुदयाल निवासी साहूपुर बिधूना को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी ने डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी :
1- अमर सिंह पुत्र प्रभू दयाल निवासी साहूपुर थाना बिधूना जनपद औरैया
2- धनीराम पुत्र विश्वनाथ निवासी रुरुकला थाना बिधूना जिला औरैया

घटना में शामिल अन्य आरोपी :
-मनोज पुत्र भगवान दास निवासी सोहना थाना सोहना जिला गुडगांव हरियाणा
-सुरेंद्र पुत्र कलम सिंह निवासी बालूदा थाना सोहना जिला गुडगांव हरियाणा
-बनी सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी चावली थाना एत्मादपुर जिला आगरा

आरोपियों के कब्जे से बरामद माल
-लूटी गई नगदी में से 1.25 लाख रुपये
-घटना में प्रयुक्त दो बेलचा और एक लोहे की रॉड
-दो घड़ी, एक टेप रिकार्डर, एक मोबाइल व दो वोटर आईडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें