फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर चुनावी रंजिश में गोली मारने की रिपोर्ट

Tue, 08 Nov 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आरएसएस सह संघचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाने के गांव लोहरई में सोमवार शाम एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया था। किशोर को दिबियापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार शाम तक मामले में पुलिस धोखे में गोली चलने की बात कह रही थी। मंगलवार को घायल के पिता ने चुनावी रंजिश में गोली मारने की तहरीर देते हुए गांव के ही पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फफूंद क्षेत्र के गांव लोहरई निवासी लालमन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र ऋषभ यादव(17) दिबियापुर से स्कूल से लौटा था। जैसे ही वह गांव के बाहर शंकर जी के मंदिर पर पहुंचा तभी वहां पर घात लगाए बैठे यदुनाथ सिंह यादव उर्फ  भूरे यादव एवं उसका पुत्र दीपक यादव ने ऋषभ को घेर लिया। कहा कि इसके पिता लालमन ने हमें चुनाव में हरवाया है। इसे गोली मार दो।

भूरे यादव के पुत्र दीपक ने ऋषभ के गोली मार दी जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और सूचना दी। वह लोग ऋषभ को लेकर दिबियापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर पर यदुनाथ सिंह उर्फ भूरे व उसके पुत्र दीपक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें