फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से युवक की मौत

Sat, 04 Feb 2017 10:45 PM IST
औरैया
विज्ञापन
33-घायल का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अ
विज्ञापन
कस्बे में गुप्ता बैट्री के सामने बाइक सवार तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


अमावता निवासी रोहित सेंगर (20) पुत्र बड़कऊ बाबरपुर में एक मोबाइल की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है। शनिवार को वह अमावता गांव के ही अपने एक साथी गोपी (18) पुत्र लल्ला सिंह व भिंड निवासी अपने दोस्त गोपाल(19) पुत्र केशव के साथ एक ही बाइक पर दुकान से अपने घर अमावता जा रहा था। जैसे ही वह बाबरपुर कस्बे के मुगल रोड पर पश्चमी छोर पर स्थित गुप्ता बैट्री हाउस के सामने पहुंचे।

तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे रोेहित सेंगर की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। गोपी व गोपाल का उपचार किया जा रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डाक्टरों ने गोपी को सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। सभी के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें