फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता

Wed, 12 Apr 2017 11:25 PM IST
औरैया
विज्ञापन
-मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के गांव बनारपुर में बुधवार की दोपहर बाद घर के कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के फंदे पर महिला का शव झूलता मिला। फंदे पर नवविवाहिता के शव को लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


एटा जिले के गांव फर्दपुर निवासी राकेश राजपूत ने बेटी सुमनलता की शादी बनारपुर गांव में लालाराम के बेटे रामू राजपूत से 2010 में की थी। बुधवार की दोपहर घर के लोग खेतों से लौटे तो कमरे में सुमनलता(24) का शव फांसी पर लटका देखा। शव साड़ी के  फंदे से लटका था।

परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


ससुरालियों ने आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें