फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म 

Wed, 12 Apr 2017 11:23 PM IST
palwal
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को पिछले चार साल अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक व उसके भाई एवं पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मंजू के अनुसार एक 19 वर्षीय पीड़िता लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि पलवल की श्यामनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने उससे शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


जिससे पीड़िता शादी का आश्वासन मिलने के बाद धर्मेंद्र के साथ लगभग चार वर्ष से रह रही थी, इसी दौरान धर्मेंद्र के भाई मुकेश व पिता राजेंद्र ने भी धर्मेंद के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान धर्मेंद्र ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार भी बनाया, लेकिन जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो धर्मेंद्र  उसे गुमराह करता रहा।

पीड़िता ने जब यह बात धर्मेंद्र के भाई व पिता को बताई तो उन्होंने भी धर्मेंद्र के साथ शादी कराने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें