फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, साइकिल व कुंडल लूटे

Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
औरैया
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 इलाके में शोहदे कई दिनों से छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम इन्होेंने कक्षा नौ की छात्रा से फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा की साइकिल व कुंडल लूट ले गए। पुलिस आरोपियों के गांव गई लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। बाद में पुलिस आरोपियों के परिजनों को थाने ले गई। यहां समझाते के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


फफूंद क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा शुक्रवार को  स्कूल में प्रधानाचार्य के विदाई समारोह से वापस आ रही थी। रास्ते में कुछ युवक बाइक से मिले। यह युवक पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ कर चुके थे। इसकी शिकायत भी उसने की थी। यह युवक उससे फिर से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर साइकिल व कुंडल लूट ले गए। इन्होंने छात्रा से मारपीट भी की। पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़ने उनके गांव तुर्कीपर की मड़ैया पहुंची। यहां ग्रामीण एकजुट हो गए।

इससे पुलिस बैरंग लौट आई। वहीं आरोपी के परिजन लड़की के घर पहुंचकर समझौते के प्रयास करने लगे। यहां पुलिस ने परिजनों को हिरासत में ले लिया। वह इन्हें थाने ले गई। शनिवार को पीड़ित छात्रा माता- पिता के साथ थाने आई। इसके बाद थाने में ही समझौते के प्रयास होने लगे। एंटी रोमियो अभियान चलाने वाली पुलिस समझौते के दौरान मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीपी सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें