फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधक बनने पर साढू ने की थी हत्या

Thu, 25 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पकड़े गए हत्यारोपी के साथ स्वॉट टीम व जानकारी देते एसपी संजीव त्यागी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजीतमल के महाराजपुर गांव में मिले शव के मामले में गुरुवार को पुलिस ने उसके साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध में बाधक बनने पर हत्या करने की बात कबूली है। स्वाट ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतक युवक इटावा का रहने वाला था।  इटावा थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर निवासी सोनू कुशवाहा पुत्र स्व.भगवानदास का शव पुलिस ने गत 22 मई को अजीतमल के ग्राम महाराजपुर के खेत से बरामद किया था।
विज्ञापन


सोनू के परिजन रामआसरे पुत्र गेंदालाल की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया था। इस पर स्वॉट टीम ने गुरुवार को हत्या के आरोपी चकरपुर बकेवर जिला इटावा निवासी संदीप कुशवाह उर्फ बबलू पुत्र हरीनरायन को जानिस नगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी व मृतक का सगा साढ़ू है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनू की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। जानकारी होने के बाद सोनू लगातार इसका विरोध करता था।

बीते रविवार हत्या वाले दिन संदीप ने सोनू को सैर सपाटे के बहाने बुलाया। सोनू और संदीप ने सैर सपाटा किया। इसके बाद शराब पीने का बहाना बनाकर महाराजपुर गांव लगाया। मौका पाकर डंडा मारकर सोनू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास के खेत में फेंक दिया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त डंडा पास के मूंग के खेत से बरामद कर लिया है।  एसपी ने इस प्रकरण में स्वॉट टीम को एक हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें